सवाल भाजपा से नहीं,अब सवर्ण वोटरों से है👇👇👇👇
गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, नितिन नवीन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन तमाम बड़े नेताओं को लेकर सवर्ण समाज अपनी राजनीतिक उम्मीदें जोड़ता है......!
लेकिन सवाल सीधा है,UGC के मुद्दे पर इन नेताओं का स्पष्ट स्टैंड क्या है.? अगर UGC के खिलाफ बोलना है तो खुलकर बोलिए,पक्ष में हैं तो खुलकर बताइए,खामोशी क्यों.?
सबसे बड़ा सवाल सवर्ण वोटर से है,जब कोई दूसरा नेता UGC के पक्ष में बयान देता है तो आप उससे सवाल करते हैं,वोट न देने की बात करते हैं, लेकिन अपने पसंदीदा नेताओं से कभी पूछते क्यों नहीं कि UGC पर उनकी नीति क्या है.....?
लोकतंत्र में वोट कोई भावनात्मक चेक नहीं है,जिसे वोट देना है, उससे सवाल भी होना चाहिए,सवर्ण समाज को किसी पार्टी का स्थायी वोट बैंक बनने के बजाय हर नेता से जवाब मांगना चाहिए.....!
और अगर जवाब नहीं मिलता तो सवाल सिर्फ इतना है वोट चाहिए तो UGC पर अपना स्पष्ट स्टैंड बताइए,आखिर सवर्ण वोटर कब तक सिर्फ वोट देगा और सवाल नहीं पूछेगा......?
पहले अपने नेताओं से पूछिए,फिर दूसरों के नेताओं पर फैसला सुनाइए.......!
#Amitshah #cmyogi #ugc