कुंडा: जेठवारा के भगत पुरवा गांव में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पार
जेठवारा थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गांव में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मनोज त्रिपाठी के घर का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर और तीन बक्सों को खंगाल डाला। रविवार सुबह 8 बजे पीड़ित ने बताया की, चोर घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के कीमती आभूषण समेट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।