राजपुर: राशन के नाम पर अंगूठा लिया, खाली हाथ लौटे हितग्राही
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद क्षेत्र से सरकारी राशन वितरण में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कुंदीकला ग्राम पंचायत की शासकीय उचित मूल्य दुकान में हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने की शिकायत की गई है। आरोप है कि विक्रेता द्वारा हितग्राहियों से अंगूठा तो लगवा लिया गया, लेकिन उसके बाद चावल, शक्कर, चना और नमक का वितरण नहीं किया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि शि