लवकुशनगर: लवकुशनगर में खेत की मेड़ पर नीलगाय का शव मिला, करंट लगाकर मारने की आशंका
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Nov 12, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र में बड़े तालाब से कुछ दूरी पर खेत की मेड़ पर नीलगाय का 2 से 3 दिन पुराना शव गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मिलने से हड़कंप मच गया। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नीलगाय को करंट लगाकर मारा गया है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। मामले की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।