रामगढ़: रामगढ़ में ताबीज के नाम पर शारीरिक संबंध का दबाव, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में झाड़-फूंक और ताबीज के जरिए संतान दिलाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने वाले 56 वर्षीय आरोपी को भुरकुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित ने फोन पर अश्लील बातों के साथ हत्या की धमकी भी दी। जांच जारी है।