राजनांदगांव: छुरिया थाना क्षेत्र के उराईडबरी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र के उराईडबरी के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है,जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया।जिसके पास से 18 पौवा देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत जुर्म जामनतीय होने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।