जहानाबाद: सदर अस्पताल के मुख्य मार्ग पर जाम हटाने को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों में हुई नोंकझोंक
कल्पा थाना क्षेत्र के बदहर गांव में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक किनारी पावर सब स्टेशन में मानव बल के रूप में काम करते थे। मौत के बाद परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल के पास पटना गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। जहां जाम को हटाने गई पुलिस प्रशासन और परिजनों के बीच जमकर नोंकझोंक हुईं।