जहानाबाद: दरधा नदी के किनारे सफाई अभियान शुरू, जिला पदाधिकारी रहे मौजूद
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जहानाबाद संगम घाट एवं पटना गया मेन रोड स्थित दरधा नदी के किनारे साफ सफाई को लेकर जिला परियोजना पदाधिकारी तथा नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण किया गया। दरधा पुल के समीप नगर परिषद जहानाबाद के द्वारा साफ सफाई शुरू किया गया तथा आसपास के लोगों को नदी में कचड़ा न फेंकने के लिए अपील किया गया।