जहानाबाद: एक्सपायर टैबलेट का ओवरडोज़ लेने के बाद महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज जारी है
जहानाबाद के काको में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने एक्सपायर ओवर डोज टैबलेट खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ने लगी तबियत बिगड़ता देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया।