जहानाबाद: राशन कार्डधारियों को 31 मार्च 2025 तक करनी होगी आधार सीडिंग, डीएम ने कार्यालय में बैठक के दौरान दिए निर्देश
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निर्देशानुसार जन वितरण प्रणाली के राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य का दिनांक 31/12/2024 तक आधार सीडिंग अनिवार्य की गई थी। जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जानकारी दी गई कि उक्त अवधि का विस्तार 31/03/2025 तक किया गया है।