जहानाबाद: जनता दरबार में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक का बकाया भुगतान हुआ, जताया आभार
शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आवेदक श्री शर्मानन्द कुमार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, जहानाबाद द्वारा जिला पदाधिकारी के समक्ष जनता दरबार में बकाया राशि भुगतान नहीं होने से संबंधित शिकायत की गई थी। जिसको लेकर त्वरित सुनवाई के भुगतान कर दिया गया। इस संबंध में श्री कुमार द्वारा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जिला पदाधिकारी को सहृदय धन्यवाद दिया