सवाई माधोपुर जिले की बरनाला तहसील में ग्राम पंचायत बिछोछ में गांव हलकारा कि झोपड़ी में बाबा के तिवारे से बैराड़ा रोड तक 3,8 किलोमीटर की रोड स्वीकृत हुई थी माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने 1, करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया था उस रोड का काम भी चल रहा है लेकिन डामरीकरण नहीं हुआ और काम इस प्रकार हुआ है की साइड में कोई साधन बचाव के लिए पर्याप्त जगह नहीं है 30 फीट का रास्ता था लेकिन आज आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय मंडावरी की बस बच्चों को लेने आई तब उसने साइड में बचाने की कोशिश की तो वह बच्चों से भरी बस पलटी होती बाल बाल बच गए युवा नेता राजकमल मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा इस कार्य की जांच की जाए और जल्दी से जल्दी डामरीकरण किया जाए