*क्रांति तीर्थ,शाहपुरा में हुआ पदम् श्री हिम्मताराम भांबू का अभिनंदन*
शाहपुरा/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,12 जुलाई पर्यावरण प्रेमी पदम् श्री हिम्मताराम भांबू दो दिवसीय दौरे पर आज शाहपुरा पहुंचने पर न्यू बस स्टैंड पर बारहट संस्थान के पदाधिकारियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
समारोह से पूर्व है प्रातः मुखर्जी उद्यान में योग की पाठ शाला में हिस्सा लिया। योगा शिक्षक जितेंद्र वर्मा, धारा सिंह ने पदम् श्री हिम्मताराम भांबू का स्वागत किया। नवनिर्मित बारहठ केसरी सिंह पैनोरमा पर वृक्षारोपण की शुरुआत की।
भारत विकास परिषद से पवन कुमार बांगड़, थानमल जीनगर,जगदीश पारीक, भवानी सिंह कविया नोख, उपस्थित हुए।
पदम् श्री हिम्मताराम ने अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय मुख्य पीठाधीश आचार्य श्री के दर्शन कर बारहठ हवेली संग्रहालय का अवलोकन किया। तत्पश्चात पंचायत समिति सभागार शाहपुरा में अभिनंदन समारोह मैं शामिल हुए। संस्थान द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। बारहठ क्रांति वीरों के चित्रों का लोकार्पण किया गया जो, स्कूलों व ऑफिस में लगवाने का आग्रह किया।
संस्था के पदाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा पदम् श्री व अतिथियों का स्वागत किया। भवानी सिंह कविया ने कहा कि राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत केसरी सिंह बारहठ परिवार कि बलिदानी गाथाओं को प्रस्तुत किया।
विशाल सिंह सौदा ने अपना परिचय के बाद केसरी सिंह बारहठ प्राकृतिक पर संदेश दिया।
हरियालो राजस्थान अभियान गीत उर्मिला, डाली प्रजापति ने सुरीली आवाज में गाया।
पदम् श्री हिम्मताराम भांबू ने अपने जीवन के संस्मरण सुनाए, कैसे एक पीपल से पदम् श्री तक का रास्ता पार किया। समय नियोजन कर्म कर्तव्य, के साथ अनेक रोचक संस्मरण सुनाए,। उनके हाथों नगर एवं क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी संस्थान के सहयोगियों को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। वही सचिव कैलाश सिंह ने बताया कि पैनोरमा में वृक्षारोपण 100 पौधे सेठ लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के शतायु सम्मान में लगाए जाएंगे।
यह हरित श्रद्धांजलि उन सभी नगर के कर्मवीरो के सम्मान में हे जिन्होंने बारहठ क्रांति वीरों की बलिदानी गाथाओ को अमृत्व प्रदान किया हे।
lnj ग्रुप भीलवाड़ा के osd रजनीश वर्मा ने शहीद प्रताप सिंह बारहठ सेवा संस्थान संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि 2012 से LNJ ग्रुप सहयोग की भूमिका में हमेशा हर आयोजन में रहा है, पूर्वांचल जन चेतना समिति भीलवाड़ा के सदस्य अनुराधा झा,शिल्पी सिंह भी
उपस्थित थे।
रविन्द्र सिंह ने वीरांजलि गीत शहीद के सम्मान में गया।
श्री संस्थान द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले पर्यावरण प्रेमी ,थानमल जीनगर आजाद कुमार चड्डा,,नारायण सिंह योग गुरु धारा सिंह पडिहार,प्रताप सिंह राणावत श्रेया कुमावत लिटिल बेबी, दिलीप वैष्णव देवखेड़ा। जगदीश प्रसाद पारीक हेमा कुमारी माली कमलेश मुंडिया राजू रैगर, विकास घुसर
समारोह में जयदेव जोशी दिनेश सिंह मुकेश सिंह नरेश व्यास, पार्षद राजेश सोलंकी ओम सिंह चारण,पत्रकार मूलचंद पेसवानी ,पुष्पेंद्र सिंह राणावत विनोद कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बारहठ स्मारक समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ ने आभार ज्ञापित किया । बाद राष्ट्र गान के समापन हुआ।