रंगरा थाना की गश्ती टीम पर ट्रक चालक से 18 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कराई गई जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर गश्ती दल में शामिल एसआई धर्मेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं तीन गृहरक्षकों को छह माह के लिए कर्तव्य से वंचित किया गया तथा संविदा चालक की सेवा समाप्त कर दी गई।