जगदलपुर: भाजपा नगरनार मंडल की नवीन टीम ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
भारतीय जनता पार्टी के नगरनार मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारीयों ने आज गुरुवार को शाम 4 बजे मांई दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माथा टेका और मांई जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये मंडल स्तर पर कार्य करेंगे।