जगदलपुर: श्री धर्मनाथ जिनालय की 50वीं वर्षगांठ पर मंदिर में किया गया धार्मिक ध्वजारोहण
जगदलपुर स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय की 50 वीं वर्षगांठ पर सभी जैन धर्मावलंबी स्वर्ण जयंती महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में पूजा, भक्ति आदि का लाभ ले रहे हैl आज गुरुवार सुबह 11 बजे श्री धर्मनाथ जी जिनालय में विविध धार्मिक आयोजन किए गए जिसमें जैन समाज के संतों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जैन समाज के पुरुष महिलाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई।