जगदलपुर: हिकमीपारा रमैया वार्ड और इंदिरा वार्ड में 4 दिन बाद 150 परिवारों को मिली राहत, जल कार्य सभापति का लोगों ने माना आभार
नगर निगम जगदलपुर के अंतर्गत हिकमीपारा रमैया वार्ड व इंदिरा वार्ड में पंप विगत 4 दिन पूर्व खराब हो गया था तथा बोर में ही मोटर फंस गया था। जिसके बाद महापौर संजय पाण्डेय के निर्देश पर पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता ने स्वयं की देखरेख में पंप निकालने का कार्य शुरु करवाया। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ तकनीशियन क़ी टीम भी लगी रही, मगर चार दिन तक सफलता नहीं मिली !