जगदलपुर: रेलवे कॉलोनी हाई स्कूल बोधघाट में समाधान शिविर का आयोजन, महापौर भी हुए शामिल
सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरुवार कों रेलवे कॉलोनी हाई स्कूल में नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में कुल 7 वार्डो को शामिल किया गया था। जिनमें अम्बेडकर वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, ठाकुर अनुकूल देव वार्ड, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड,राजीव गांधी वार्ड, संजय गांधी वार्ड और बलीराम कश्यप वार्ड शामिल थे।