जगदलपुर: वन मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर पहुंचे, सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने किया स्वागत
वन मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर पहुंचे। जहाँ स्थानीय सर्किट हाउस में जिला और मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। वन मंत्री केदार कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने ने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा संघटनात्मक गतिविधियों के विषय में जानकारी ली।