जगदलपुर: नगर सेना कार्यालय में स्वयंसेवकों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन, आपदा की स्थिति में बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
नगर सेना कार्यालय मे ऑपरेशन सिंदूर के बाद नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत देश की सेवा करने आए 200 स्व सेवकों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान युद्ध एवं आपदा की स्थिति में किस प्रकार से ब्लैक आउट के दौरान आम जनता को जागरुक कर सकते हैं, कैसे उसके प्रभाव से बचाया जा सकता है। चेतावनी सायरन, बजने पर क्या कार्रवाई होगी की जानकारी दी।