शाहपुरा: राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों प्रकरणों का निस्तारण, दावों का हुआ समाधान
शाहपुरा तालुका मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों एवं विभागों से जुड़े हजारों मामलों का आपसी सहमति एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारण कर आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रथम बैंच में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती सानिया हाशमी की अध्यक्षता में सुनवाई हुई।