डिंडौरी: माडागौर के किसान ने नाला और भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्ट्रेट में की
डिंडौरी जिले के माडागौर गाँव निवासी किसान ने ग्रामीण के द्वारा नाला और नाला से सटे भूमि पर कब्जा करने की शुक्रवार दोपहर 12:00 कलेक्टर कार्यालय में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। दरअसल किसान ने बताया कि ग्रामीण के द्वारा भूमि और नाला में अवैध कब्जा करने से नाला का पानी खेतों में भर जाता है जिससे कारण खेती में दिक्कत हो रही है ।