मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को हँसरी गाँव से किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने गैगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को बुधवार को दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया है।उक्त आरोपी पर गिरोह बना कर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है।उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस के द्वारा गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई थी।जिसके तहत हँसरी गाँव से एक आरोपी को गिरफ्तार करके न्याय के समक्ष पेश किया गया है।