चरखारी: चरखारी में गौसंवर्धन केंद्र में लंपी वायरस की आशंका, गौवंश भूखे और बीमार
चरखारी नगर पालिका द्वारा संचालित गौसंवर्धन केंद्र में लंपी वायरस फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया है। मेला मैदान के पास स्थित केंद्र में कई गौवंशों में लंपी के लक्षण दिखे हैं। स्थानीय लोगों स्वपनिल तिवारी और अरविंद्र सिंह का आरोप है कि भोजन और दवा के अभाव में गौवंश बेहाल हैं। इससे क्षेत्र में पालतू गौवंश, भैंस और बकरियों में भी वायरस फैलने का खतरा बढ़ गया है।