गिरिडीह: गिरिडीह के सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ओपी गोयल ने ताराटांड़ स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल का दौरा किया
सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह के प्राचार्य ओपी गोयल ने बुधवार की सुबह 9 बजे ताराटांड़ स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था आधारभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र में शिक्षा के विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया।विद्यालय पहुंचने पर अग्रसेन पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।