रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मिर्जागंज का जलीय सूर्य मंदिर, छठ घाट सजकर तैयार
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित मिर्जागंज का प्रसिद्ध जलीय सूर्य मंदिर एवं छठ घाट आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठा है। रंग-बिरंगी रोशनी और खूबसूरत सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। घाट की साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कमल पुष्प की आकृति में निर्मित यह अनूठा जलीय सूर्य मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। #apnagiridihnews #GiridihNews #surymandir #suryamandir #chhathpooja #chhathimaiya
Giridih, Giridih | Nov 14, 2026