दरभा: तीरथगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, दरभा पुलिस ने पर्यटकों को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय
Darbha, Bastar | Sep 9, 2026 साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर दरभा पुलिस ने प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात में जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस जवानों ने जलप्रपात पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को साइबर अपराध के अलग-अलग तरीकों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।