लोहरदगा: लोहरदगा से 4 हजार की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता संकल्प सभा में शामिल होने कल जाएंगे रांची: जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद
कल राँची में आयोजित संकल्प सभा को लेकर जेएमएम जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद ने कहा कि पुराने विधानसभा के समक्ष संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड के सभी जिलों से लाखों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता जुटेंगे। लोहरदगा जिले से भी लगभग 4-5 हजार झामुमो कार्यकर्ता संकल्प सभा में शामिल होने रांची जायेंगे।