कोल: गले में चप्पलों की माला पहनकर खेत मे गेहूं की फसल काटते दिखे निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव, वीडियो आया सामने
Koil, Aligarh | Apr 19, 2024 अलीगढ़ में अक्सर अपने विवादित बयान या कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले RTI एक्टिविस्ट और निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव फिर एक बार सुर्खियों में है। इस बार केशव देव कड़ी धूप में गले में चप्पलों की माला पहनकर गेहूं के खेत में फसल काटते हुए नजर आ रहे हैं। कड़ी धूप में गेहूं की फसल काटते हुए केशव देव का वीडियो सामने आया है।