कोल: DS कॉलेज सभागार में आयोजित हुआ ब्राह्मण सम्मेलन, BJP सांसद/प्रत्याशी को वोट न देने की अपील के साथ बांटे विवादित पर्चे
Koil, Aligarh | Apr 18, 2024 गांधी पार्क के DS महाविद्यालय सभागार में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में मंच पर बैठे अतिथियों द्वारा भाजपा सांसद व प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध किया गया और BSP प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी को समर्थन का ऐलान किया गया है। इस दौरान सम्मेलन में BJP के सांसद व प्रत्याशी सतीश गौतम को वोट न देने की अपील करने के साथ विवादित पर्चे बांटे गए है।