कोल: चुनाव ड्यूटी के रिहर्सल से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की खुर्जा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, पुलिस ने शव कराया पीएम
Koil, Aligarh | Apr 18, 2024 खुर्जा में चुनाव ड्यूटी के रिहर्सल से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गांव कमालपुर निवासी 46 वर्षीय योगेंद्र सिंह विद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थे। बुधवार को योगेंद्र चुनाव ड्यूटी के रिहर्सल के लिए जहांगीराबाद गए हुए थे। रिहर्सल के बाद योगेंद्र अपने गांव वापस आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।