कोल: रामपुर चंदियाना में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज में भैंस ना मिलने पर हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 19, 2024 थाना पाली मुकीमपुर के गांव रामपुर चंदियाना में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतिका 20 वर्षीय ओमवती की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है की ससुराल पक्ष के लोग दहेज में भैंस की मांग किया करते थे और विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। गुरुवार को विवाहिता से भैंस की मांग की थी जिसका विवाहिता ने विरोध किया जिसके चलते हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया।