खरसावां: झामुमो संगठन सचिव नगेन सोय की माता का निधन, विधायक दशरथ गागराई ने दी श्रद्धांजलि
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई रविवार दोपहर लगभग 12 बजे झामुमो प्रखंड कमिटी के संगठन सचिव नागेन सोय की पूजनीय माता लुदरी कुई के निधन पर उनके दलाईकेला पंचायत अंतर्गत हिन्दुसाई स्थित आवास पहुंचे। विधायक ने दिवंगत लुदरी कुई के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपन