गोइलकेरा स्थित प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।