बीरपुर: गारा गांव: 12 साल बाद भी तैयार विद्यालय भवन में पढ़ाई शुरू नहीं
वीरपुर प्रखंड की नौला पंचायत के गारा गांव में सरकारी राशि से करीब 12 वर्ष पूर्व बनाए गए विद्यालय भवन में अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। 12 कमरों का भवन वर्तमान में अतिक्रमण और गंदगी का शिकार है। बरामदे में भूसा-चारा रखा जा रहा है, जबकि कमरों में लकड़ी व जलावन जमा है।