कोलेबिरा: थाना स्तर से ऐप के जरिए जुड़ेगी जनता, ई-समाधान से पहुंचेगी शिकायत
सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोट्रे ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि ‘ई-समाधान’ से जुड़ने के लिए आम लोग अपने नजदीकी थाना पहुंचकर उपलब्ध डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से पब्लिक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप के जरिए शिकायत संबंधित अधिकारियों तक सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से पहुंचेगी। इससे लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।