गोह: मुड़वां गांव में ईंट-पत्थर से हमले के मामले में 34 नामजद, दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी
गोह थाना क्षेत्र के मुड़वां गांव में ईंट-पत्थर से हमला और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 34 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। प्रथम पक्ष की ओर से देवकुमार सिंह ने 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि रविवार की शाम एक बच्चा पटाखा छोड़ रहा था। इसी बात को लेकर