पटना ग्रामीण: अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती
2 जनवरी की शाम 5:00 बजे से BPSC अभ्यर्थियों किस समर्थन में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है। सोमवार को पुलिस ने प्रशांत किशोर को अरेस्ट भी किया था जिसके बाद बिना किसी शर्त के बेल मिलने के बाद प्रशांत किशोर शेखपुरा हाउस चले गए थे जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे प्रशांत किशोर को मेदांता अस्पताल ले जाया गया।