पटना ग्रामीण: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 7.1 मापी गई
मंगलवार की सुबह-सुबह बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. सुबह 6.37 बजे धरती डोलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। पटना, गोपालगंज, बेतिया, मुंगेर समेत अन्य जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल और चीन की सीमा पर था |