पटना ग्रामीण: पटना सिटी में गंगा स्नान के दौरान पानी में डूब रहे युवक को SSB के जवानों ने बचाया
पटना सिटी में नालंदा का रहने वाला एक युवक गंगा स्थान करने पहुंचा था जहां अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के वक्त वहां से SSB की टीम गुजर रही थी। SSB की टीम ने डूब रहे युवक को बचा लिया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है। वह युवक नालंदा के हरनौत का रहने वाला है जो तख्त श्री हरमंदिर जाने से पहले गंगा स्नान के लिए गया था।