पटना ग्रामीण: सांसद पप्पू यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की, पेपर लीक मामले पर चर्चा हुई
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में जितने पेपर लीक हुए हैं और BPSC अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने जांच करवाने की मांग की है।