पटना ग्रामीण: 358वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरिमंदिर में माथा टेका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 358 वें प्रकाश पर्व के मौके पर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे तख्त श्री हरि मंदिर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मत्था टेका और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि आज रात तक गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।