सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
________________
विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
________________
अशी कौर भाटिया प्रथम, करीना मंडलोई द्वितीय एवं खुशी सेन तृतीय रहीं
________________
खरगोन 23 सितंबर 2026। शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान की नोडल अधिकारी सुश्री तृप्ति सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के विजन की जानकारी दी। उन्होंने विकसित भारत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्तंभों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों एवं विचारों को अपनी कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में अशी कौर भाटिया ने प्रथम, करीना मंडलोई ने द्वितीय एवं खुशी सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री तृप्ति जायसवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्री चंद्रभान त्रिवेदी, श्री पी.एस. रावत, सुश्री शिवांगी निराले, श्री सत्यम निंगवाल, श्री राजेश बालके, श्री सदाशिव कालमे, श्री महेश कालमे एवं श्री सिद्दिक खान सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान
Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Sep 23, 2026