बड़ौद: नगर परिषद के चार भाजपा पार्षदों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
बड़ौद नगर परिषद के चार भाजपा पार्षदों ने बुधवार दोपहर 3 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी शोभाराम परमार को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद के समीप निर्माणाधीन सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य रोकने तथा इसे हाटपूरा बाजार क्षेत्र में बनाए जाने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि हाटपूरा बाजार में सुलभ कॉम्प्लेक्स बनने से बाजार में आने वाले आमजन एवं व्यापारियों को सुविधा मिल सक