ब्रेकिंग न्यूज़ |
बोकरिया फाल में मिला रतन का शव, नहाते समय बहने की आशंका
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की करणपुर चौकी अंतर्गत बोकरिया फाल में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रतन, निवासी मुगलसराय के रूप में बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रतन बोकरिया फाल में नहाते समय तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को फाल में उसका शव बरामद होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।
#BreakingNews #Mirzapur #BokariyaFall #Mughalsarai #TodayMirzapur