गेहूं खरीद केंद्र की लापरवाही से सैकड़ों कुंतल अनाज बर्बाद होने का आरोप!
🌧️ बारिश में भीगी बोरियां, चूहों ने कुतरा गेहूं—सड़ा अनाज परिसर में पड़ा होने का दावा
मिर्जापुर। जमालपुर ब्लॉक के शेरवां स्थित चौकियां संघ के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं के रखरखाव और समय से उठान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि खरीद केंद्र पर समय से गेहूं का उठान नहीं होने के कारण सैकड़ों कुंतल गेहूं बारिश की चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि खुले में या उचित सुरक्षा के अभाव में रखी गेहूं की बोरियां बारिश में भीग गईं। वहीं, कई बोरियों को चूहों द्वारा कुतरे जाने की बात भी सामने आ रही है। आरोप है कि खराब और सड़ा हुआ गेहूं आज भी खरीद केंद्र परिसर में पड़ा है।
किसानों का कहना है कि एक ओर वे अपनी फसल को मेहनत से तैयार कर सरकारी खरीद केंद्र तक पहुंचाते हैं, वहीं दूसरी ओर यदि समय पर उठान और उचित भंडारण नहीं हुआ तो उनकी मेहनत की उपज बर्बाद हो रही है।
मामले को लेकर खरीद केंद्र की व्यवस्था, गेहूं के रखरखाव और समय पर उठान की प्रक्रिया की जांच कराने तथा जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#Mirzapur #Jamalpur #WheatProcurement #BreakingNews #TodayMirzapur