खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी में बूढ़ीगंडक बांध पर सेफ्टी टैंक पलट गया, चालक घायल
बूढ़ीगंडक नदी के बांध पर सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बरियारपुर पश्चिमी गांव के समीप सेफ्टी टैंक वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान सागी पंचायत नुरुल्लाहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद सरफराज के रूप में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी।