खोदावंदपुर: मेघौल पंचायत के वार्ड 14 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक झोपड़ी जलकर राख हो गई
शॉट सर्किट से आग लग जाने के कारण एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। मेघौल पंचायत के वार्ड नं 14 में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे यह घटना घटी। आग लगने से बत्तो दास की डेरा नुमा झोपड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो गया। आग लगने के समय इस झोपड़ी में कोई नहीं था। इस झोपड़ी में कोई सामान भी नहीं था। आग लग जाने की सूचना से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।