खोदावंदपुर: फफौत और बरियारपुर पश्चिमी में राजस्व वसूली शिविर में समस्याओं का हुआ मौके पर निपटारा
जिला प्रशासन के निर्देश पर खोदावन्दपुर अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक फफौत एवं बरियारपुर पश्चिमी राजस्व ग्राम में लगाये गये राजस्व वसूली शिविर में रैयतों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निपटारा किया। जमाबंदी में मामूली गड़बड़ी का सुधार भी किया गया।इस शिविर के आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी प्रभारी राजस्व अधिकारी दिया।