खोदावंदपुर: कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने नारायणपुर गांव में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच
सागी पंचायत के नारायणपुर गांव में शनिवार की बीती रात कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक सागी पंचायत के नारायणपुर गांव स्थित वार्ड सात निवासी स्वर्गीय सुबेलाल दास का 32 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार दास है। रविवार को सुबह करीब सात बजे युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।